सुरक्षा गार्ड की बहादुरी पर क्षेत्र प्रबंधक द्वारा सम्मानित

सुरक्षा गार्ड की बहादुरी पर क्षेत्र प्रबंधक द्वारा सम्मानित

पाण्डेश्वर(अमन राय) : 22.07.2023 (रात्रि पाली) को, श्री सुब्रत गोराई, सुरक्षा गार्ड को नियंत्रण कक्ष (सीसीटीवी) पर तैनात किया गया था। करीब 00:45 बजे उन्होंने बीएसडब्ल्यू एरिया में सीसीटीवी में संदिग्ध गतिविधि देखी थी। उन्होंने तुरंत क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी, सीआईएसएफ नियंत्रण कक्ष और पीटीएल प्रभारी एस.बी.एरिया को सूचना दी थी। सीआईएसएफ और सुरक्षा, एस.बी.एरिया द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई और बदमाशों को कंपनी की संपत्ति चोरी करने से रोक दिया गया।उपरोक्त प्रयास और त्वरित कार्रवाई को मान्यता देने के लिए, श्री गोराई को 'प्रशंसा पत्र' से श्री अबीर मुखोपाध्याय, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक, एस.बी.क्षेत्र द्वारा सम्मानित किया गया | इस मौके पर सुश्री कजरी दास, वरिष्ठ प्रबंधक (पी), श्री आर.के. मिश्रा क्षेत्र सुरक्षा अधिकारी और श्री नसीउर रोहमान, असिस्टेंट मैनेजर भी उपस्थित थे |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0